Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कबाड़ बीनने वाले की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

कबाड़ बीनने वाले की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। उधारी के 500 रुपये न देने पर कबाड़ बीनने वाले की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उप जिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया। खटीमा के मुख्य बाजार में सात जुलाई को एक शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान टनकपुर निवासी बंटी उर्फ विक्की के रूप में हुई थी। बंटी के साथ कूड़ा बीनने का काम करने वाले रंजीत वर्मा निवासी मीना बाजार चम्पावत ने पंजाबी कॉलोनी निवासी इस्माइल पर बंटी से मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने इस्माइल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। गुरुवार को कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी को बुधवार शाम कंजाबाग पुलिया से नदन्ना जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में एसएसआई ललित रावल, एसआई भूपेंद्र सिंह, नवीन खोलिया, शहनवाज, दीपक, मोहन बोरा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में पहले चरण में 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे उत्कृष्ट
Next: राशिफल 11 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.