
बागेश्वर(आरएनएस)। दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवान एक बार फिर से मुखर हो गए हैं। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने हाथ पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। समान कार्य का समान वेतन देने की मांग दोहराई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। मालूम हो कि पीआरडी जवानों को दो सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून में आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के समर्थन में जिले के जवान गुरुवार को विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। यहां हाथ में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन और 365 दिन रोजगार देने की मांग की है। इन मांगों को लेकर वह लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। जवानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा वे प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी ड्यूटी भी करते रहेंगे। इस दौरान रविंद्र सिंह, नीमा वर्मा, मुन्नी भंडारी, खष्टी मेहता, राजन लाल, सुंदरलाल, आनंद खेतवाल, महेश लाल, तनुज प्रकाश, ललित भट्ट उपाध्यक्ष, नीमा वर्मा, रंजन सचिव, राजन कुमार, किशोरी लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

