Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काकड़ का शिकार करने वाले चार शिकारी गिरफ्तार
  • देहरादून

काकड़ का शिकार करने वाले चार शिकारी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। टिमली रेंज के जंगल में दर्रारीट क्षेत्र में शिकारियों ने प्रतिबंधित हिरन प्रजाति के काकड़ का शिकार किया। वन विभाग की टीम ने कार सवार चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मृत काकड़ , बारह बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की टिमली रेंज क्षेत्र की वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि रेंज क्षेत्र के दर्रारीट की कक्ष संख्या तीन एक में कुछ लोगों ने हिरन प्रजाति के काकड़ का शिकार किया है। इस पर रेंज अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । मौके से मृत काकड़ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल सिंह चौहान पुत्र मेहर सिंह चौहान निवासी बड़कोटी, पोस्ट बरोथा तहसील चकराता, दिनेश पुत्र लकतालू निवासी टुंगरा तहसील चकराता, मिजान पुत्र फेंटूदास निवासी छुटऊ पोस्ट कुनावा तहसील चकराता और सूर्या पुत्र धरमू निवासी दिलऊ तहसील चकराता शामिल हैं। जांच कर पाया गया कि गोली से काकड़ का शिकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से वन विभाग की टीम ने मृत काकड़, 12 बोर की बंदूक, चार जिंदा कारतूस, ऑल्टो कार, सर्च लाइट, मोबाइल फोन, चापड़ आदि बरामद किये हैं। रेंज अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा जेएस नौटियाल, ध्वजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अतर सिंह, वन आरक्षी निधि सिंह, शिल्पी, फरहीन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर आयुक्त को सौंपा सफाई कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगपत्र
Next: उभरती लोक गायिक संजना राज की मौत पर लोक कलाकारों ने किया दुख व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.