Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
  • देहरादून

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
default featured image

विकासनगर। थाना कालसी क्षेत्र के अंतर्गत व्यासभूड़ के जंगल में एक युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली कि तीन दिन से घर लापता एक युवक का शव व्यासभूड़ के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शिनाख्त के लिए रखा। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने युवक की पहचान राहुल (22) पुत्र श्याम सिंह निवासी व्यासभूड़ कालसी के रूप में की। युवक तीन दिन से घर से लापता था। जिसकी गुरुवार को कालसी थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। युवक के पास तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों से पता चला कि युवक का घर या घर के बाहर किसी से कोई विवाद भी नहीं था। थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि युवक ध्याड़ी मजदूरी करता था। बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्य समाज की सदस्यता से तीन पूर्व पदाधिकारी 6 वर्ष को निष्कासित
Next: कांग्रेस का कोई भी विधायक किसी व्यक्ति विशेष की मेहरबानी से नहीं जीता: प्रीतम

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.