Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जंगल की आग बुझाने वाले 25 ग्रामीणों को किया सम्मानित
  • बागेश्वर

जंगल की आग बुझाने वाले 25 ग्रामीणों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 14/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील के सीमा गांव में फायर सीजन में जंगल की आग बुझाने वाले 25ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही ने कहा कि वनों की आग को बुझाने के लिए सभी को आगे आना होगा।इस अवसर पर उन्होंने सीमा गांव में गुलदार को पकडऩे के लिए अपने मातहतों को पिजड़ा लगाने के निर्देश भी दिए। वन पंचायत सीमा के तत्वावधान में स्थानीय हरज्यू मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने कहा कि वन हमारी अमूल्य संपदा है।वन सुरक्षित रहेंगे तो हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा।उन्होंने वनों की आग पर चिता व्यक्त करते हुए कहा कि जंगलों में आग लगाने से प्रतिवर्ष लाखों की वन संपदा नष्ट हो रही है।जिसके परिणामस्वरुप जैव विविधता का ह्रास हो रहा है और हमारे जीवन का अस्तित्व पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वनों में आग लगने से जंगली जानवर भी आबादी की ओर आ रहे हैं।जिससे आए दिन मासूम बच्चे उनका शिकार बन रहे हैं साथ मानव वन्यजीव संघर्ष भी बढ़ता जा रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से वनों को बचाने और समय-समय पर पौधारोपण करने की अपील की।उन्होंने वृक्षप्रेमी दिनेश लोहनी द्वारा किए जा रहे पौधारोपण जी सराहना की।इस मौके पर डीएफओ शाही ने फायर सीजन में जंगलों की आग बुझाने वाले पच्चीस ग्रामीणों को दो- दो सौ की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को अपनी ओर से मोमबत्ती के पैकेट वितरित कर दीपावली की बधाई दी।वन पंचायत के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए वन पंचायत के सरपंच दिनेश लोहनी ने कहा कि जिन ग्रामीणों को इस बार धनराशि नहीं मिल पाई, उन्हें अगले वित्तीय वर्ष में धनराशि दी जाएगी।इस मौके पर डीएफओ ने ग्रामीणों के साथ तिमुल, पदम, बेलपत्री समेत अनेक प्रजाति के पौधे रोपे।इस दौरान रेंजर सुरेंद्र नेगी, वन पंचायत सरपंच दिनेश लोहनी, प्रेम राम, गिरीश चंद्र, कमला पंत, नन्दी लोहनी, गीता देवी, विमला पांडे, भागुली देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 14-Nov-20
Next: पुरातत्व विभाग कराएगा बागनाथ परिसर के चार मंदिरों का पुनर्निमाण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.