Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जून व दिसंबर में रिटायर होने वालों को अब पेंशन में मिलेगा लाभ
  • देहरादून

जून व दिसंबर में रिटायर होने वालों को अब पेंशन में मिलेगा लाभ

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  जून और दिसंबर माह की अंतिम तारीख को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को अब बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। सरकार ने इस दौरान रिटायर होने वाले कर्मचारियों को नोशनल प्रमोशन का लाभ देने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें एक इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकेगा। दरअसल, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पहले से यह लाभ मिल रहा था। राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को उठाते आ रहे थे। अब सरकार ने उनकी मुराद पूरी कर दी है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया कि जून और दिसंबर में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को नोशनल प्रमोशन देते हुए एक इंक्रीमेंट दिया जाएगा, ताकि पेंशन में उन्हें फायदा मिल सके। कर्मचारी संगठनों का तर्क था कि पूरी साल सेवा करने पर यदि कोई कर्मचारी 31 दिसंबर को रिटायर होता था तो उसे इंक्रीमेंट नहीं दिया जाता था, यह किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं था। उत्तराखंड सचिवालय संघ ने इस पर सरकार का आभार जताया। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और महासचिव राकेश जोशी ने अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन से भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरूण पांडेय और उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने भी इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया।

वाहन चालकों का वर्दी भत्ता बढ़ा
राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों के वाहन चालकों का वर्दी भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार ने भत्ते की प्रक्रिया को भी सरल कर दिया है। चालकों को अब प्रतिवर्ष 2400 रुपये के बजाय 3000 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। विदित है कि राज्य संपत्ति विभाग के अधीन चालक पहले से बढ़े हुए भत्ते का लाभ ले रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूमि बेचने के नाम पर सात लाख हड़पे
Next: पशुओं से भरा टेंपो पलटा, एक गाय की मौत

Related Post

Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.