Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • जूस में मिलाकर बेचता था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

जूस में मिलाकर बेचता था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/01/2022
rns featured image new

मेरठ (आरएनएस)। टीपीनगर थाना पुलिस ने जूस की दुकान पर चल रहे बार का पर्दाफाश किया है। बार संचालित करने वाला आरोपित पूर्व में शराब का ठेका चलाता था। बाद में वह हरियाणा से शराब लेकर आने लगा और जूस की दुकान पर बेचने लगा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की है।

जूस में मिलाकर देता था जाम
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि टीपीनगर के कमला नगर निवासी अमित जैसवाल पुत्र सुरेश चंद्र शराब की तस्करी का काम करता था। टीपीनगर पुलिस ने पुख्ता जानकारी मिलने के बाद अमित जैसवाल के खिलाफ  कार्रवाई की। उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाखों की कीमत की विदेशी शराब बरामद की है। पूछताछ में अमित ने बताया कि गत वर्ष उस पर शराब का ठेका था। हाल में रेलवे रोड पर जूस की दुकान करता है। जूस की दुकान पर ही उसने बार चला रखा था। ग्राहकों को जूस में मिलाकर शराब के जाम देता था। साथ ही घर के अंदर से कई स्थानों पर शराब की तस्करी की जा रही थी। अमित ने बताया कि हरियाणा से शराब की तस्करी कर लाता था। साथ ही मेरठ में सप्लाई भी करता था। उसके पास कई प्रकार की शराब मिली है।

शराब के ठेकों को मुहैया कराता था हरियाणा मार्का शराब
इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि अमित को शराब के बारे में पूरी जानकारी थी, क्योंकि गत वर्ष उसने शराब की दुकान चलाई थी। कई शराब के ठेकों को भी हरियाणा मार्का शराब मुहैया कराई जाती थी। साथ ही अमित ने रेलवे रोड पर जूस की दुकान भी शराब सप्लाई के लिए खोल रखी थी। पुलिस ने अमित के घर के अंदर से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई विदेशी शराब बरामद की है। पड़ताल की जा रही है कि किस किस को शराब सप्लाई की जाती थी। पुलिस अमित के पूरे नेटवर्क को पकडऩे के लिए अन्य ठिकानों पर भी दबिश डाल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमिक्रॉन के डेल्टा की जगह लेने पर कमजोर होगा कोरोना: विशेषज्ञ
Next: नुसंतारा इंडोनेशिया की नई राजधानी होगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.