Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जजफार्म में डंपिंग जोन बनाने पर महिला व्यापारियों का प्रदर्शन
  • नैनीताल

जजफार्म में डंपिंग जोन बनाने पर महिला व्यापारियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। जजफार्म गेट पर कूड़े का डंपिंग जोन बनाए के विरोध में शुक्रवार को महिला व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महिला प्रकोष्ठ ने जजफार्म गेट के समीप बनाए गए डंपिंग जोन पर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध स्थानीय लोगों के लिए कई दुश्वारियां पैदा कर रही है। आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। निगम अफसरों को कई बार यहां से कचरा हटाने के लिए कहा जा चुका है लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही। चेतावनी दी कि यदि जल्द डंपिंग जोन न हटाया गया तो मेयर का घेराव कर दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम के लिए शर्म की बात है कि सफाई व्यवस्था की बदहाली के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में महिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, ममता बिष्ट, ज्योति मेहता, सुरभि मेहरोत्रा, विनीता शर्मा, मीना शर्मा, गीता बिष्ट, मीना सेठ, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, संदीप सक्सेना आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कठघरिया गांधी आश्रम से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
Next: मुआवजा या मजाक: घर के कमाऊ सदस्य की मौत पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 हजार मुआवजा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.