Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जुड्डो में ग्रामीणों का अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन
  • देहरादून

जुड्डो में ग्रामीणों का अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

सरकार की उपेक्षा के चलते अधिकांश ग्रामीण बेरोजगार हो गए हैं

विकासनगर। लखवाड़-व्यासी बांध परियोजना स्थल जुड्डो में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की उपेक्षा जारी रही तो उन्हें सर छुपाने के लिए छत और पहनने के लिए कपड़े भी नसीब नहीं होंगे। जून माह के पहले पखवाड़े में स्थानीय प्रशासन से दो दौर की वार्ता के बाद भी मांगों पर कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है जल विद्युत निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह से शांति पूर्ण आंदोलन करने के बावजूद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। जनता की परेशानियों को दूर करने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि धरना स्थल तक आने की जहमत नहीं कर रहे हैं। जिससे अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बताया कि सरकार की उपेक्षा के चलते अधिकांश ग्रामीण बेरोजगार हो गए हैं। कृषि योग्य जमीन परियोजना के लिए अधिग्रहित कर दी गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों के पास आजीविका का कोई साधन नहीं बचा है। बांध प्रभावितों को परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। इसके साथ गांव के पूर्ण डूब क्षेत्र में आने के बावजूद अभी तक सरकार ने उनका विस्थापन नहीं किया है। विस्थापन नहीं होने से उनके सामने परिवार को आशियाना मुहैया कराने की समस्या भी पैदा हो गई है। बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण उनके सामने कुछ समय बाद खुले आसमान के नीचे रहने की नौबत आ जाएगी। जबकि आजीविका का साधन नहीं होने के कारण अभी से परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। बताया कि सरकार को अपनी बेबसी का अहसास कराने के लिए अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। धरना प्रदर्शन में नरेश चौहान, शूरवीर सिंह, संजय, इंदर सिंह, राजपाल, संदीप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवश्यक आदेश जारी
Next: गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.