Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ में आपदा पीड़ित लोगों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी
  • चमोली

जोशीमठ में आपदा पीड़ित लोगों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

चमोली। नगर में भू धंसाव के कारण बेघर हुए लोगों और समर्थकों का धरना तहसील में मंगलवार को भी जारी रहा। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने धरने से पहले नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। संघर्ष समिति के संयोजनक अतुल सती ने कहा कि जोशीमठ के इतिहास के सबसे बड़े और अहिंसात्मक आन्दोलन को माओवादी ताकतों का आन्दोलन बताया जाना लोकतंत्र की हत्या है। कहा कि जब वर्ष 2019 में इसी जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हेलंग मारवाड़ी बाइपास सड़क के विरोध में आन्दोलन हो रहा था तो ये वही महेन्द्र भट्ट हैं जो उस समय विधायक थे व संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के यहां पहुंचे थे। कहा कि जब संघर्ष समिति के पदाधिकारी उन्हें माओवादी नहीं लगे थे, लेकिन आज जब लोग परेशान हैं तो जनता की सुध लेने की बजाए बेतुका बयानबाजी कर रहे हैं।
समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भट्ट अपना मानसिक संतुलन खोने लगे हैं। इसलिए किसी राष्ट्रीय पार्टी को ऐसे बीमार व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखना खतरनाक है। कहा कि यदि यह भाजपा का बयान नहीं है तो तुरंत भट्ट को पद मुक्त किया जाना चाहिए व उन्हें जोशीमठ की जनता से लिखित माफी मांगनी होगी।
मुख्य चौराहे में कामरेड भरत कुंवर ने कहा कि सभी वाम दल भी उतने ही राष्ट्र भक्त हैं जितने बीजेपी या आरएसएस के लोग हैं, कहा कि महेन्द्र भट्ट अब राष्ट्रवाद का जोशीमठ में सार्टिफिकेट बांटना व गलत बयानबाजी करना बंद कर दें। मौके पर लोगों ने सरकार से जल्द विस्थापन एवं उचित मुआवजे की मांग की। कहा कि जब तक सभी प्रभावितों की मांगें पूरी नहीं हो जाती और सरकार यह लिख कर नहीं दे देती कि जोशीमठ का कौन कौन सा भाग सुरक्षित है व कौन सा भाग अब रहने योग्य नहीं है, आन्दोलन जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन विसंगतियों से जुड़े प्रकरणों का जल्द हो निस्तारण
Next: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से भड़के कांग्रेसी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.