Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जोशीमठ के साथ गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भू-घंसाव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

जोशीमठ के साथ गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भू-घंसाव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने उत्तराखंड दौरे पर जोशीमठ के साथ ही गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भी भू घंसाव से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। कांग्रेस उत्तराखंड में विकास के साथ ही पर्यावरण को भी ध्यान रखने की पैरवी कर रही है। बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उत्तराखंड से संबंध रखने वाले कई दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ताओं से जोशीमठ सहित अन्य जगह हो रहे भू धंसाव पर बात की। इसके बाद जम्मू में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से भी बातचीत में राहुल गांधी ने जोशीमठ पर अपडेट लिया। माहरा ने बताया कि राहुल गांधी को कांग्रेस ने जोशीमठ का निमंत्रण दिया है, राहुल इसके साथ ही कर्णप्रयाग, गोपेश्वर सहित अन्य प्रभावित स्थानों पर भी जाएंगे। करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड के नाजुक पर्यावरण को देखते हुए, विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण संतुलन को भी ध्यान में रखने की बात कही है। यात्रा के दौरान उन्होने पूर्व में अंकिता हत्याकांड को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा की जद में आने लगा मारवाड़ी पुल
Next: जोगीवाला चौक पर 38 अतिक्रमण होंगे ध्वस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.