Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जोशीमठ के प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की
  • नैनीताल

जोशीमठ के प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की

RNS INDIA NEWS 11/01/2023
rns featured image new

नैनीताल। होटल एसोसिएशन नैनीताल ने जोशीमठ के प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने आपदा के बाद बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने तथा पर्यटन कारोबारियों के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इस संबंध में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट तथा महासचिव वेद प्रकाश साह पत्र में कहा कि जोशीमठ की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से पर्यटन पर निर्भर थी। जहां सालभर देश-विदेश से पर्यटकों का आवागमन रहता था। पर्यटन से सरकार को भी करोड़ों का राजस्व मिलता है, लेकिन त्रासदी के बाद हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। लोग वेरोजगार एवं बेघर हो गए हैं। उन्होंने मांग की है, कि मानवीय आधार पर आंकलन कर होटलों व घरों का बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा दिया जाए। कहा जिन होटलों को नुकसान हुआ है, और जिन्हें तोड़ा जाना है, उन्हें चारधाम मार्ग में नि:शुल्क होटल निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। जिससे वह दोबारा अपने कारोबार को शुरू कर सकें। इससे एक ओर जहां पलायन रोका जाएगा वहीं दूसरी ओर रोजगार भी मिलेगा। कहा जोशीमठ के होटलों में जो कर्मचारी काम कर अपना परिवार चलाते हैं, उन्हें एक वर्ष के वेतन का भुगतान किया जाए। उन्होंने सरकार से इस संबंध में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिए जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिल्म निर्माण को लेकर उत्तराखंड में अपार संभावनाएं: राजपाल यादव
Next: जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावितों को बाजार भाव पर मुआवजा दिया जाएगा: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.