Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित छात्र- छात्राओं को बोर्ड परीक्षा केंद्र चुनने की छूट
  • चमोली

जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित छात्र- छात्राओं को बोर्ड परीक्षा केंद्र चुनने की छूट

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

चमोली।  जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित छात्र- छात्राओं को  बोर्ड परीक्षा केंद्र चुनने की छूट मिलेगी। उत्तराखंड बोर्ड के साथ ही अन्य बोर्ड से भी यह सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार की ओर से छात्रों से परीक्षा केंद्र के विकल्प लिए जाएंगे। मंगलवार को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों इसकी व्यवस्था कराने के निर्देश दे दिए।
जोशीमठ दौरे से वापस लौटने पर शिक्षा मंत्री ने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा महानिदेशालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राहत कैम्पों में रह रहे प्रभावित छात्र-छात्राओं को सुविधानुसार किसी भी शहर में परीक्षा केन्द्र चुनने की छूट दी जाय। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी सूची तैयार कर शीघ्र संबंधित बोर्ड के अधिकारियों को प्रभावित छात्र-छात्राओं का विवरण उपलब्ध कराएंगे।
आपदा प्रभावित क्षेत्र के अधिकतर छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड व सीबीएससी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ते हैं। सीबीएससी बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी व उत्तराखंड बोर्ड के सचिव को प्रभावित छात्र-छात्रों को उनकी सुविधानुसार बोर्ड परीक्षा केन्द्र आवंटित कराने के निर्देश दे दिये गये हैं।
मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु विभिन्न मदों में स्वीकृत बजट का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध करने के निर्देश भी दिए। बैठक में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेन्द्र यादव, डीजी  बंशीधर तिवारी, सीबीएससी बोर्ड के संयुक्त सचिव व क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह चौहान, माध्यमिक निदेशक आरके कुंवर, बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल, एड़ी आरडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली को मिलेगा पर्यावरण श्री पुरस्कार
Next: उत्तरायणी कौतिक के समापन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.