
चम्पावत। बाराकोट के पड़ासोंसेरा में बोन कैंसर पीड़ित छात्रा ज्योति अधिकारी का उपचार देहरादून के जौलीग्रांट में होगा। दिल्ली एम्स में चार दिन बाद ओपीडी मिलने के कारण ज्योति को देहरादून ले जाया गया है। उपचार के लिए ले जाने में गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश पांडेय की अग्रिम भूमिका के साथ साथ लोगों ने आर्थिक मदद की है। कई लोगों ने आर्थिक सहायता की। गीतांजलि संस्था अध्यक्ष पांडेय ने परिवार की आर्थिक मदद के साथ ज्योति को उपचार के लिए दिल्ली भेजने तक का खर्च भी किया था। शिवा ग्रुप के सदस्यों ने भी पीड़ित परिवार की मदद की।

