Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
  • हरिद्वार

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 02/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पांच मार्च को धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि धरने प्रदर्शन में किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शहर के भंगेड़ी महावतपुर गांव में शुक्रवार को मुख्य मार्ग की सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और सेना में टकराव हो गया था। सुबह करीब 8:30 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक ग्रामीण धरने पर डटे रहे। खानपुर विधायक उमेश कुमार, एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला, रुड़की सीओ नरेंद्र पंत ने सेना से बात की थी। घंटों की वार्ता में ग्रामीणों को सड़क निर्माण से संबंधित मामले का समाधान करने के लिए वक्त दिया था। टकराव के एक दिन बाद ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि यदि 72 घंटे में उनकी मांग का समाधान नहीं निकलता है तो वह पूरे गांव के साथ मिलकर पांच मार्च को कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शहजाद अली, अमित राणा, पप्पू, देवी राम, हारून अली, प्रवीण कुमार, सतपाल, अशरफ और धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने ली वर्चुअल बैठक
Next: लमगड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.