Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व एमएलसी हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध जम्मू में गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के पूर्व एमएलसी हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध जम्मू में गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/09/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मुख्य संदिग्ध हरमीत सिंह को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने जम्मू में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के बसई दारापुर में नौ सितंबर को 67 वर्षीय वजीर एक फ्लैट के शौचालय में मृत पाए गए थे।
इससे पहले, दो अन्य आरोपियों की पहचान 67 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई, जो गांधी नगर, जम्मू के प्रीत नगर के रहने वाले और 33 वर्षीय राजेंद्र चौधरी, सांभा, जम्मू के गागोर गांव से थे, जिन्हें पुलिस ने 15 सितंबर को गिरफ्तार किया और दिल्ली के सामने पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र चौधरी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वजीर की तीन सितंबर को गोली मारकर हत्या की गई थी और घटना के वक्त चार और लोग मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेकां के पूर्व नेता वजीर को भी मारे जाने से पहले नशीला पदार्थ दिया गया था।
वजीर 1 सितंबर को दिल्ली आया था और अपने परिचित हरप्रीत सिंह और जम्मू के मूल निवासी उसके दोस्त हरमीत सिंह के साथ बसई दारापुर इलाके में अपने किराए के फ्लैट में रह रहा था। वजीर 3 सितंबर को दो दिनों में कनाडा के लिए रवाना होने वाला था, लेकिन, जब वह 2 सितंबर को लापता हो गया, तो उसके परिवार ने जम्मू पुलिस से संपर्क किया, जिसने दिल्ली के अपने समकक्षों से लापता व्यक्ति की जांच करने का अनुरोध किया।
छह दिन बाद, 9 सितंबर को, उनका शव अत्यधिक क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।
इसके बाद कई टीमों का गठन किया गया और संदिग्धों को पकडऩे के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान चलाया गया।
चौथा संदिग्ध हरप्रीत सिंह अभी भी फरार है और उसे पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन व्यवसाय से जुड़े 15 हजार लोगों को पर्यटन विभाग ने 7 करोड़ की धनराशि वितरित की
Next: हिंदू राष्ट्र की सर्वोच्च महिमा में विश्व कल्याण संभव : भागवत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.