Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए 3 बैटरी चोर, जियो टावर से चुराते थे बैटरी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए 3 बैटरी चोर, जियो टावर से चुराते थे बैटरी

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के कुशल मार्गदर्शन एवं अपराधियों के विरुद्ध अपनाए जा रहे सख्त रुख में अपराधी लगातार सलाखों के पीछे जा रहे हैं।

अल्मोड़ा पुलिस ने जिओ मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी के मामले का खुलासा किया है। अल्मोड़ा पुलिस ने जियो मोबाइल टावर से बैटरी चोरी में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का मास्टरमाइंड पूर्व में जिओ कंपनी के टावर में काम कर चुका है। अभियुक्तों से चोरी की 12 बैटरी भी बरामद हुई हैं।

क्या था मामला
शिकायतकर्ता सचिन कुमार पुत्र मुकेश कुमार टेक्नीशियन जिओ कंपनी ने 08 जून 2022 को ग्राम भेटुली ताकुला से जिओ के टावर में लगी 3 बैटरी को अज्ञात द्वारा चोरी के संबंध में 02 जुलाई 2022 को थाना सोमेश्वर में अभियोग पंजीकृत।
राकेश सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी टेक्नीशियन जिओ कंपनी सोमेश्वर द्वारा 01/02 जुलाई 2022 की रात्रि में काटली सोमेश्वर जिओ कंपनी के टावर से 3 बैटरी एवं बले सोमेश्वर के टावर से 05 जून 2022 को 3 बैटरी चोरी (कुल-06 बैटरी ) कर ले जाने के संबंध में 02 जुलाई 2022 को थाना सोमेश्वर में अभियोग पंजीकृत।
जितेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह टेक्नीशियन द्वारा 30 जून 2022 को छणोंजा लमगड़ा में जिओ कम्पनी के 03 बैटरी चोरी हो जाने के संबंध में 02 जुलाई 2022 को चोरी के सम्बन्ध में थाना लमगड़ा में अभियोग पंजीकृत।

जनपद में इस तरह घटना घटित होने पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओशिन जोशी को मामले में पूर्ण बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश पर जनपद की SOG टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों को मामले में आवश्यक कार्यवाही सीसीटीवी फुटेज की चैकिंग किए जाने के निर्देश दिए गए।

जनपद की SOG प्रभारी सुनील धानिक और उनकी टीम द्वारा दिन-रात अथक मेहनत और प्रयास से मिलने के सभी संभावित स्थानों पर लगातार चेकिंग पूछताछ, CCTV को खंगाल कर, थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह द्वारा सूचना तन्त्र को मजबूत कर लगातार क्षेत्र में छानबीन कर संदिग्धों की तलाशी हेतु जगह-जगह पर चैकिंग अभियान भी चलाया गया।
गठित टीम के अथक प्रयास व सुरागरसी व पतारसी से 4 जुलाई को पातली बगड़ सोमेश्वर से बैटरी चोरी का ताना-बाना बुनने वाले मास्टरमाइंड सहित 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी में प्रयुक्त किये गये वाहन सं0 UP 25 ER 9409 को भी सीज किया गया।

पूछताछ पर मिली अहम जानकारी-
बैटरी चोरी के मास्टरमाइंड शिवम द्वारा बताया कि वह जिओ कंपनी के टावर इंस्टॉलेशन का काम करता था, और इन टावरों बैटरी के बारे में अच्छी जानकारी थी, रात्रि को लोगों के सो जाने के बाद चोरी को अंजाम दिया। दलीप को बरेली से उमेश गुप्ता की वैन मंगा कर बैटरी चोरी करके ले जा रहे थे।
घटना के बाद अभियुक्तगण टावरों से चोरी की गई बैटरी को मल्ला पातली बगड़ थाना सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत में स्थित खंडहर नुमा मकान में बैटरियों को छुपा देते थे।
4 जुलाई, सोमवार को गठित टीम द्वारा दबिश देकर 06 बैटरी जो वाहन में रखी गई थी एवम पुलिस के डर से 06 बैटरियों को मल्ला पातली बगड़ में खंडहर में झाड़ियों एवं पत्तियों से ढक कर छुपा रखा था, जिन्हें दिल्ली में बेचने की फिराक में थे को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण-
शिवम मौर्या उम्र 22 वर्ष पुत्र अशोक मौर्या निवासी श्यामपुरम कालोनी बाजपुर काशीपुर उधमसिंह नगर
वाहन चालक उमेश गुप्ता उम्र 32 वर्ष पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी मोहल्ला सुखदेवपुर थाना फरीदपुर बरेली
दिलीप कश्यप पुत्र देवेन्द्र कश्यप निवासी- अटरिया चक्की के पास बरेली

मामले में शीघ्र गिरफ्तारी पूर्ण बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु DIG कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनंद भरणे द्वारा 10000 रूपये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा 5000 रूपये नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
SOG प्रभारी सुनील धानिक
थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सोमेश्वर
थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह थाना लमगड़ा
उ0नि0 सौरभ कुमार भारती SOG
कानि0 श्रवण सैनी थाना सोमेश्वर
कानि0 विरेन्द्र सिंह थाना लमगड़ा
कानि0 चन्दन राणा थाना सोमेश्वर
कानि0 राजेश भट्ट SOG
कानि0 मनमोहन सिह SOG
कानि0 भूपेन्द्र पाल SOG

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्टरमाइंड शेख इरफान 7 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में, कोल्हे की पीएम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज
Next: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता, 164 विधायकों ने पक्ष में किया मतदान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.