Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • जिमनी ब्रांड को भारत में उतारने पर विचार कर रही है मारुति
  • बाजार

जिमनी ब्रांड को भारत में उतारने पर विचार कर रही है मारुति

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा है कि एसयूवी गाडिय़ों के अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए वह ‘जिमनी’ ब्रांड को भारत में लाने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं का आकलन किया जा रहा है।

तीन दरवाजों वाली जिमनी गाड़ी का विनिर्माण कंपनी के गुरुग्राम संयंत्र में किया जाता है जहां से इसे पश्चिम एशिया और अफ्रीका के बाजारों में निर्यात किया जाता है। आकार में छोटी यह कार मुश्किल रास्तों को आसानी से नापने के लिए मशहूर है।
जिमनी पिछले 50 वर्ष से वैश्विक बाजार में है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने इसे ऑटो एक्सपो-2020 में प्रदर्शित किया था। इसके बारे में ग्राहकों से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। हम इनका अध्ययन कर रहे हैं और उसके बाद निश्चित ही इस बारे में विचार करेंगे कि इस उत्पाद को यहां लाया जा सकता है या नहीं।’’

उन्होंने कहा कि यह एसयूवी छोटी जरूर है, लेकिन ग्राहकों का एक वर्ग इस तरह का वाहन चाहता है।
श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एसयूवी के बाजार में हमारी हिस्सेदारी करीब 13-14 प्रतिशत है। एसयूवी खंड के शुरुआती वाहनों की श्रेणी में, नई गाडिय़ों के बावजूद विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन है।’’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैश्विक घटनाक्रमों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
Next: फिनो पेमेंट्स बैंक को दीर्घावधि में आमदनी में 30-35 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.