Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में बाल गणना स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में बाल गणना स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। बाल गणना वर्ष 2023-24 स्टीयरिंग कमेटी की बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी ने बताया कि बाल गणना 2023-24 में जनपद के प्रत्येक बस्ती में निवासरत 03-18 वर्ष वर्ग के समस्त बच्चों की बाल गणना की जानी है तथा सभी विद्यालयों से सेवित बस्तियों की सूची तैयार की जानी है। उन्होंने बताया कि बाल गणना का कार्य दिनांक 21 अक्टूबर से 25 दिसम्बर, 2023 तक पूर्ण किया जाना है। इस कार्य हेतु नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकास खण्डवार चिन्हित ऑऊट आफ स्कूल बच्चे को चिन्हित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि बाल गणना हेतु घर-घर सर्वेक्षण के दौरान भरे गये प्रपत्रों/ऑकड़ों का मिलान गत वर्ष की बाल गणना के ऑकड़ों से अवश्य कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड/बस्ती में बाल गणना हो रही है उस क्षेत्र में अस्थायी निवास करने वाले यथा कूड़ा बीनने वाले, भिखारी, अनाथ मलिन बस्तियों में रहने वाले एवं श्रमिक परिवारों के बच्चों को अवश्य रूप से शामिल किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि विकलांगता से ग्रसित बच्चों को विकलांगता के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर अंकित किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी बस्तियों जिनकी बाल गणना यदि गत वर्ष नहीं हो पाई तो उसके लिए विस्तृत कार्य योजना बना कर उनकी बाल गणना की जाय। उन्होंने कहा कि इस कार्य में विद्यालयों के शिक्षकों (प्राथमिक एवं माध्यमिक) के साथ-साथ ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मलित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी अम्बा दत्त बलौदी सहित सभी खण्ड शिक्षाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: लैंगिक अपराध के मामले में अभियुक्त को एक वर्ष सश्रम कारावास और 25 हजार अर्थदंड
Next: स्वच्छता और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक किया प्रस्तुत

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.