Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 03/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में उपलब्ध सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा रिकॉर्ड के संधारण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, अग्निशमन व्यवस्थाओं एवं तैनात सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी रजिस्टर की भी जांच की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी अवधि में भी सभी व्यवस्थाओं को पूर्णतया अद्यतन रखने के निर्देश दिए। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा सभी व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में बाल मेला पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Next: विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दक्ष दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.