Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। मंगलवार बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व बैठकों में दिये गये निर्देशों के क्रम में किए गए कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि नदी किनारे पड़ने वाले शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायतों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन किया जा रहा या नहीं इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाय ताकि हम अपने जनपद की नदियों को स्वच्छ रख सकें। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी एक सुस्पष्ट रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समय-समय पर कोसी नदी व सहायक नदियों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाय जिससे लोगों को नदियों के संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने जिला पंचायत व खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर लोगों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है उन्हें चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जागेश्वर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में चढ़ने वाले फूल प्रसाद मंदिर के बाद उद्यान विभाग को दिए जाएं, जिससे उसका समुचित प्रयोग जैविक खाद बनाने में किया जा सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्ताेलिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चलती बस से उतरने पर टोका तो रोडवेज चालक को पीटा
Next: 19 अक्टूबर को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान हवालबाग में कृषि विज्ञान मेला होगा आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.