Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला विकास प्राधिकरण का विरोध: पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में गांधी पार्क में गरजे कांग्रेसी
  • अल्मोड़ा

जिला विकास प्राधिकरण का विरोध: पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में गांधी पार्क में गरजे कांग्रेसी

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
IMG-20201020-WA0007_compress23


अल्मोडा़। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर अल्मोडा़ के कांग्रेसजनों ने आज पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी पार्क में प्रदेश सरकार के विरूद्व जमकर नारेबाजी की तथा धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के कारण जनता बेहद परेशान है तथा लोगों को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्र में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था जिसका जनता लगातार विरोध कर रही है।उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनता इस प्राधिकरण से बेहद परेशान है।उन्होंने कहा कि लम्बे समय से जनता प्रदेश सरकार से इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रही है। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने सरकार की कथनी और करनी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण के सन्दर्भ में उन्हीं के द्वारा गठित विधायकों की कमेटी द्वारा भी पर्वतीय भू भाग क्षेत्र से प्राधिकरण को समाप्त करने की पुरजोर सिफारिश करने के बावजूद सरकार उसे अनदेखा कर रही है जो कि पूरे पर्वतीय भू भाग की जनता के साथ घोर अन्याय है, इसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि आज इस प्राधिकरण के लागू होने से जनता अपने लिए भवन निर्माण करने तक में डर रही है जो कि आने वाले समय में पलायन जैसी गंभीर समस्या को जन्म देगी। इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार से इस जिला विकास प्राधिकरण को पर्वतीय क्षेत्रों से अविलम्ब पूर्ण रूप से हटाने की पुरजोर मांग की।धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, वैभव पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, भूपेन्द्र भोज, राबिन भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आई०टी०प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव शरद साह, अम्बीराम, दीप सिंह डांगी, दीपा साह, प्रदीप बिष्ट, कमल कोरंगा, किशनलाल, प्रताप सत्याल, अशोक ग्वासीकोटी, हेम तिवारी, शिब्बू मेहरा, जगदीश पाण्डेय, कमलेश तिवारी, हरीश जोशी, पंकज कुमार, संजीव कर्मयाल, उमेश गुरूरानी, नीरज पवार, विनोद बिष्ट, संदीप बिष्ट, अशोक मेहरा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, तारा तिवारी, रोहित रौतेला, कार्तिक साह, सचिन आर्या, हीरा सिंह बिष्ट, रोहन आर्या, संतोष कुमार, दीपक कुमार, ओम कुमार सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: my11circle में टीम बनाकर एक और युवक बना रातों-रात करोड़पति
Next: अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 65200₹ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.