Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा विश्व साक्षरता दिवस पर डिजिटल कार्यक्रम आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा विश्व साक्षरता दिवस पर डिजिटल कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने इस कार्यक्रम में लोगों को शिक्षा के महत्व की जानकारी प्रदान की।
कुनिहार विकास खण्ड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसन्तपुर, ग्राम पंचायत मांगल, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत आंजी मातला में लोगों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया।

कपिल शर्मा ने कहा कि 26 अक्तूबर 1966 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय लिया था। यूनेस्को के इस निर्णय के उपरान्त वर्ष 1967 से विश्व साक्षरता दिवस आयोजित किया जाने लगा।
उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सामाजिक स्तर पर शिक्षा के महत्व से सभी को अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि ज्ञान का प्रकाश व्यक्ति को सदैव सही मार्ग पर अग्रसर करता है और शिक्षा के आलोक में ही विश्व वास्तविक अर्थों में समग्र विकास की ओर बढ़ता है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि राष्ट्र और मानव विकास के लिए आवश्यक है कि समाज के हर वर्ग को उनके अधिकारों की जानकारी हो। इस उद्देश्य की पूर्ति में भी साक्षरता दिवस सहायक है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में डिजिटल माध्यम से शिक्षा का चलन बढ़ा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके से फरार
Next: ‘वह फिर सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर आया’ ने खूब वाहवाही लूटी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.