Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां की शुरू
  • चमोली

जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां की शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2024
rns featured image new

10 जुलाई को होगा बद्रीनाथ विधानसभा में मतदान।

चमोली(आरएनएस)।  बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने वीसी रूम में सभी एआरओ एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियो को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्वाचन संबधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।  अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस एवं सेक्टर अधिकारी सभी वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए मैपिंग करने, सीईओ को नये बनाए गए 9 बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित नोडल अधिकारियों को सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, पानी, विद्युत, शैड़, दरवाजे, खिड़की, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करने, पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट वितरण के साथ पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, व्यय लेखा एवं निगरानी व व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, एमसीएमसी, मीडिया सेंटर, लेखन सामग्री, वोटर स्लिप, वीडियोग्राफी आदि व्यवस्थाएं भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ सहित निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीनी मिल कर्मी पैरा खिलाड़ी कासिम ने जीता ताइक्वांडो में गोल्ड
Next: रोडवेज स्टेशन में बेहोश मिला अधेड़

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.