Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिला कारागार में स्कूटी चोरी के आरोपी की मौत पर हंगामा
  • देहरादून

जिला कारागार में स्कूटी चोरी के आरोपी की मौत पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। स्कूटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार मुनिकीरेती स्थित ढालवाला निवासी रणवीर सिंह की देहरादून कारागार में मौत के मामले में सोमवार को भड़के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। रणवीर रावत के साथ कोतवाली में मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर इसमें संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सोमवार को रणवीर रावत की पत्नी रीता देवी अपने तीन बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ दोपहर में कोतवाली पहुंची। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में पति रणवीर रावत के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसएसआई उत्तम रमोला आक्रोशित परिजनों और लोगों को समझाने पहुंचे, लेकिन वह मारपीट में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पत्नी ने आरोप लगाया कि रणवीर को स्कूटी चोरी के आरोप में पुलिसकर्मी बगैर किसी वारंट के घर से उठा ले गए। 25 जून को जिला कारागार में पति से मिलने पहुंची, तो पति ने कोतवाली में मारपीट का जिक्र किया। जिसके कुछ देर बाद ही पति की मौत हो गई। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की मारपीट की वजह से पति की जान गई। रीता देवी ने शिकायत देकर संलिप्त पुलिसकर्मियों पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि तहरीर को रिसीव कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरसाती पानी की निकासी को रेलवे फाटक के पास डाला पाइप
Next: विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार: प्रेमचंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.