
देहरादून। डिवीजन ए के तनुष क्रिकेट ग्राउंड में हुए पहले मैच तनुष क्रिकेट अकादमी ने दून क्रिकेट अकादमी को 12 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए तनुष अकादमी ने पचास ओवर में नौ विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में दून अकादमी 276 रन ही बना सकी। आयुष अकादमी में हुए दूसरे मैच में मॉम्स क्रिकेट अकादमी ने बारू क्लब को 1 विकेट से हरा दिया। बारु स्पोर्ट्स क्लब ने दस ओवर में 193 रन बनाए। जवाब में मॉम्स अकादमी ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आयुष क्रिकेट अकादमी में हुए तीसरे मेच में अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ने आयुष अकादमी को 80 रन से हराया। अभिमन्यु अकादमी ने दस विकेट खोकर 274 रन बनाए। आयुष अकादमी कुल 194 रन बना सकी। दून क्रिकेट अकादमी में हुए चौथे मैच मे आर्यन क्रिकेट अकादमी ने महाराणा क्लब को 4 विकेट से हराया। महाराणा क्लब ने दस विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में आर्यन अकादमी ने छह विकेट खोकर 128 रन बना लिए। डिवीजन बी के माम्स रायवाला में हुए पहले मैच में दून माइटी अकादमी ने ऑल स्टार्स को 184 रन से हराया। दून माइटी अकादमी ने दस विकेट खोकर 298 रन बनाए। जवाब में ऑल स्टार्स 114 रन ही बना पाया। डीआइएमएस ग्राउंड में हुए दूसरे मैच में लार्ड्स अकादमी ने डीआईएमएस अकादमी को 4 विकेट से हराया। डीआईएमएस ने दस विकेट खोकर 166 रन बनाए। लार्ड्स अकादमी ने छह विकेट खोकर 172 रन बना लिए। अश्मित अकादमी में हुए तीसरे मैच में एशियन क्लब ने गलंत क्लब को 123 रन से हराया। एशियन क्लब ने पहले खेलते हुए पचास ओवर में 229 रन बनाए। जवाब में गलंत क्लब कुल 106 रन ही बना सका। डीसीए सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि जिला लीग के आगामी सात दिनों के लिए अगले चरण के कुल पैंतीस मैचों के फिक्चर जारी कर दी गए हैं।

