Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे
  • ऊधम सिंह नगर

जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे

RNS INDIA NEWS 15/11/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल कर न्यायिक कार्यों से दूरी बनाए रखी। सुबह से ही अधिवक्ता न्यायालयों में अनुपस्थित रहे और बार भवन परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए बुनियादी सुविधाओं की मांग उठाई। हड़ताल के चलते न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। जिला बार भवन में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष संजीव फोगाट और सचिव जसवंत सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी न्यायालयों में चैंबर निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया गया। शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। बार एसोसिएशन भवन के बाहर अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर अधिवक्ता कल्याण, ढांचागत विकास और न्यायालय परिसर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। उनका कहना था कि वर्षों से लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने के कारण हड़ताल का विकल्प अपनाना पड़ा है। इस दौरान कोषाध्यक्ष कुलवीर सिंह ढिल्लों, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बेटा, उप सचिव मनोज सामंत, कार्यकारिणी सदस्य लालू प्रसाद, अंकित चिलाना, पूर्व अध्यक्ष खड़क सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष एमपी तिवारी, सचिन चौहान, यासर इशाक, गुरबाज सिंह, कमल चिलाना, अजय नारायण यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ उत्तराखंड राष्ट्रीय सीबीआरएन प्रतियोगिता में द्वितीय
Next: पोखड़ा के गांव घंडियाल में गुलदार के हमले में महिला घायल

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.