Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जिला अस्पताल पौड़ी में पीएमएस ने संभाला पदभार
  • पौड़ी

जिला अस्पताल पौड़ी में पीएमएस ने संभाला पदभार

RNS INDIA NEWS 18/03/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिला अस्पताल पौड़ी के नवनियुक्त पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओटी में उपकरण सहित अन्य आवश्यकताओं की डिमांड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश अफसरों को दिए। डा. सेमवाल ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों, तकनीकी व पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुमित नियुक्ति पहली प्राथमिकता रहेगी। मंगलवार को जिला अस्पताल पौड़ी के नवनियुक्त पीएमएस डा. एलडी सेमवाल को प्रभारी पीएमएस व एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने उन्हें पदभार हस्तांतरित किया। पदभार संभालने के बाद डा. सेमवाल ने अस्पताल के ओटी, महिला, बाल, जनरल वार्डों, ओपीडी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भू-तल पर नर्सिंग स्टोर पर नेत्र विभाग की ओपीडी जल्द ही शिफ्ट की जाएगी। जिससे अस्पताल में सभी ओपीडी एक स्थान पर आ जाएंगी। कहा ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर स्टॉफ को उपकरण सहित अन्य आवश्यकताओं की डिमांड तैयार कर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अस्पताल में नियमित चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, तकनीकी व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही आउटसोर्स के खाली पदों पर तैनाती को लेकर विशेष रुप से फोकस रहेगा। नवनियुक्त पीएमएस डा. एलडी सेमवाल उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लाक स्थित साल्ड गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने रुस से एमबीबीएस, आईसीएमआर चैन्नई से पीजी की है। उनकी पहली तैनाती फरवरी 2003 में टिहरी जिले के पीएचसी फकोट में हुई थी। वह स्टेट मेडिकल फेकल्टी सचिव, नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार सहित विभिन्न दायित्व संभाल चुके हैं। इससे पहले डा. सेमवाल एसीएमओ टिहरी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस अवसर पर एसीएमओ डा. रमेश कुंवर, नेत्रमितिज्ञ नृपेश तिवाड़ी, डा. शशांक उनियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस की एएचटीयू टीम ने स्पा सेंटरों पर की छापेमारी
Next: मुक्तेश्वर में अग्निकांड की घटना, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.