Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से ऑटो ड्राइवर की मौत
  • देहरादून

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से ऑटो ड्राइवर की मौत

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। शीशम झाड़ी क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से ऑटो ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने बेटे की मौत पर झोलाछाप के क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार की सुबह सुनील पाल (35) निवासी गली नंबर 12 शीशम झाड़ी के पेट में अचानक दर्द हुआ। इलाज के लिए परिजन सुनील को लेकर पास में ही क्लीनिक चलाने वाले तथाकथित बंगाली डॉक्टर के पास पहुंचे। क्लीनिक में पीड़ित को दवाई और दो इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही सुनील की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। घर के बाहर सुनील ने उल्टी भी कर दी।
हालत बिगड़ने पर परिजन सुनील को लेकर पहले एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सुनील को राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन और गलत दवाइयां देने से ही सुनील की मौत हुई है।

क्लीनिक पर ताला लगा डॉक्टर हुआ फरार
सुनील की मौत पर गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में जाकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद झोलाछाप क्लीनिक पर ताला लगा मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी रीता पाल ने बताया कि उनके पति की मौत में सीधे-सीधे झोलाछाप की लापरवाही है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से झोलाछाप की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, कैलाश गेट चौकी प्रभारी योगेश पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई करेगी। वहीं, खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह का हरक सिंह पर जोरदार हमला
Next: पार्टी का अपना विजन भी है और अनुशासन भी है: डॉ० निशंक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.