Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

RNS INDIA NEWS 15/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। पेट दर्द की शिकायत के बाद झोलाछाप से इलाज कराकर लौटे एक युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना किच्छा के लक्ष्मी नगर वार्ड 2 की है, जहां 32 वर्षीय महेश कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि झोलाछाप ने उसे गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी जान चली गई।

महेश कश्यप अपनी पत्नी ममता और दो वर्षीय बेटे के साथ रहता था और सिडकुल, रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार को महेश को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। इसके बाद वह मोहल्ले के एक झोलाछाप से इलाज कराने गया। झोलाछाप ने उसे दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाई, एक इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाइयां दीं। शाम को दोबारा दर्द होने पर महेश फिर उसी के पास गया, जहां उसे एक और इंजेक्शन देकर घर भेज दिया गया।

रात को महेश की तबीयत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना को झोलाछाप की लापरवाही बताया और कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आजाद नगर चौकी इंचार्ज हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्महत्या करने को नदी में कूदी युवती को बचाया
Next: नगर निगम हरिद्वार ने शासन से मांगी 41 करोड़ की सहायता

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.