Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ी
  • राष्ट्रीय

झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ी

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है। पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल कोर्ट ने पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 5 जुलाई के लिए बढ़ा दी। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सीए सुमन कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में विगत 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों तक ईडी ने रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। इससे पहले भी 8 जून को उन्हें वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ही ईडी की कोर्ट में पेश किया गया था और आज दूसरी बार उन्हें वर्चुअल माध्यम से जेल से ही ईडी कोर्ट में पेश किया गया और अदालत ने न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है। इस मामले में गिरफ्तार पूजा सिंघल के करीबी सीए सुमन कुमार की भी न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है। ईडी की टीम ने सुमन कुमार को भी 13 दिनों के लिए रिमांड पर पूछताछ की थी।

इधर, ईडी की ओर से आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। बताया गया है कि अगले कुछ दिनों में ईडी की ओर से पूजा सिंघल के अदालत स्पेशल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। ईडी को पूजा सिंघल और उनके करीबियों के विभिन्न ठिकानों पर की गयी छापेमारी और कई लोगों से पूछताछ के बाद प्रवर्त्तन निदेशालय को पूजा सिंघल के विरूद्ध कई साक्ष्य मिले हैं, उसी के आधार पर अब आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि ईडी की टीम यदि निर्धारित अवधि के भीतर अदालत में आरोप दाखिल करने में सफल नहीं होती है, तो पूजा सिंघल को जमानत सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महज 50 रुपए के लिए दोस्त बना कातिल, युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
Next: केंद्र सरकार को अग्निपथ वापस लेना ही होगा : राहुल गांधी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.