Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड के देवघर में बस और ट्रक की टक्कर, 18 कांवड़ियों की मौत
  • राष्ट्रीय

झारखंड के देवघर में बस और ट्रक की टक्कर, 18 कांवड़ियों की मौत

RNS INDIA NEWS 29/07/2025
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से करीब 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है। सभी कांवड़िये देवघर में जलाभिषेक के लिए आए थे। हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ है। हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ियों को लेकर जा रही 32 सीट वाली बस गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से जमुनिया जंगल के पास टकरा गई थी। हादसे का कारण अंधेरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गए और आपस में टकरा गए। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर घटना की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मेरे लोकसभा क्षेत्र के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’ वहीं, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है।
झारखंड के देवघर में देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग में एक बैद्यनाथ जी भी हैं। यहां हर साल सावन के महीने में कांवड़िये जलाभिषेक के लिए उमड़ते हैं। सावन के दौरान यहां काफी भीड़ होती है। देवघर को देवताओं का घर कहा जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाइल्डलाइन टीम को मिली घर से नाराज होकर आयी किशोरी
Next: अटल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को 14 अगस्त को होगी स्क्रीनिंग परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.