Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीवन में लक्ष्य का निर्धारण कर सफलता प्राप्त करें बच्चे : प्रेमा बिष्ट
  • अल्मोड़ा

जीवन में लक्ष्य का निर्धारण कर सफलता प्राप्त करें बच्चे : प्रेमा बिष्ट

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा के ब्लॉक संसाधन केंद्र जलना में आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में बच्चों के बीच विविध ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लमगड़ा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान जलना संकुल की ललिता देवी ने नींबू चम्मच दौड़ में, लमगड़ा संकुल की गीता देवी ने कुर्सी दौड़ में, संकुल फूटा के गोविंद सिंह बोरा ने लोक वाद्य यंत्र वादन में, संकुल पौधार के राजकीय प्राथमिक स्कूल पलना ने नाटक प्रतियोगिता में, तथा पौधार संकुल के प्राथमिक विद्यालय छाना ढौरा की एसएमसी सदस्य बीना देवी एवं रोशनी आर्या ने रैंप वॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शैक्षिक स्टाल प्रतियोगिता में चाय खान संकुल के लमकोट प्राथमिक स्कूल ने बाजी मारी। उत्कृष्ट एसएमसी का प्रथम पुरस्कार राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना को मिला। कार्यक्रम का संचालन कुंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने बच्चों को जीवन में प्रगति करने हेतु लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता पर बल दिया और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस आयोजन में ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र सिंह मनराल, एमडीएम प्रभारी संजय जोशी, संकुल समन्वयक प्रभारी ज्योति पंत, डूंगर राम, दिगपाल राम, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, डॉ. महेंद्र सिंह मिराल, गिरधारी सिंह बिष्ट, नमिता वर्मा, मीना शर्मा, अल्पना जोशी, दीप पंत, दीवान सिंह कोश्यारी, मीनाक्षी पांगती, सुनील रावत, राजेश बजेठा, योगिता पांगती आदि ने सराहनीय सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती को बताई समस्याएं
Next: अंतरमंडलीय स्थानांतरण पर उच्च न्यायालय की रोक से शिक्षकों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.