Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट छोड़ा
  • राष्ट्रीय

जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट छोड़ा

RNS INDIA NEWS 30/01/2024
rns featured image new

कोटा (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में एक हफ्ते के अंदर दूसरी छात्र ने आत्महत्या की है। 18 वर्षीय छात्रा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स की तैयारी कर रही थी।छात्रा का नाम निहारिका है और वह जिले के बरखेड़ा की रहने वाली थी। 2 दिन बाद 31 जनवरी को उसकी परीक्षा थी, लेकिन उससे पहले सोमवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।निहारिका ने अपने माता-पिता के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
पुलिस को छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है, मां और पापा, मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। मैं हारी हुई हूं। मैं ही इसकी वजह हूं। मैं सबसे बुरी बेटी हूं। क्षमा करें, मां और पापा। यह आखिरी विकल्प है।पुलिस ने बताया कि छात्रा की कोचिंग का कोर्स समाप्त हो गया था और वह बरखेड़ा में ही घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
इस साल जनवरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले दूसरे विद्यार्थी ने अपनी जान दी है। इससे पहले 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 18 वर्षीय मोहम्मद जैद ने छात्रावास में आत्महत्या की थी।पिछले साल कुल 29 आत्महत्या के मामले सामने आए थे, वहीं सितंबर में 3 हफ्ते के अंदर 6 छात्रों ने आत्महत्या की थी।आत्महत्या रोकने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कई कदम उठाए थे। हालांकि, उनका पालन नहीं हो रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञानवापी के शिवलिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिन्दू पक्ष
Next: देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले सिमी पर बढ़ाया गया पांच साल का प्रतिबंध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.