Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जयश्री कॉलेज के पूर्व पैरामेडिकल छात्रों ने लगाया कॉलेज पर धोखाधड़ी का आरोप
  • अल्मोड़ा

जयश्री कॉलेज के पूर्व पैरामेडिकल छात्रों ने लगाया कॉलेज पर धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के खत्याड़ी स्थित जय श्री कॉलेज के पूर्व पैरामेडिकल छात्र जय श्री कॉलेज के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज के चेयरमैन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जय श्री कॉलेज के पूर्व छात्रों का कहना है कि उन्होंने जय श्री कॉलेज में 2016 में 2 वर्षीय डीएमएलटी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया था। जिसके लिए उन्होंने एक लाख 20 हजार से अधिक फीस दी थी परन्तु आज 5 वर्ष बाद भी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, क्योंकि उत्तराखंड में 2 वर्षीय डीएमएलटी डिप्लोमा कोर्स के रजिस्ट्रेशन वर्ष 2015 से बंद कर दिए गये थे। इस सम्बन्ध में बीती 22 अगस्त को जय श्री कॉलेज के पूर्व छात्र मनोज पाण्डेय, मोहित भट्ट, राजेंद्र कार्की, अजय लोबियाल, राकेश कुमार द्वारा अल्मोड़ा जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को जय श्री कॉलेज द्वारा किये गये धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े को लेकर ज्ञापन भी दिया था। शनिवार से धरने पर बैठे पूर्व छात्रों का कहना है कि उनके कोर्स के रजिस्ट्रेशन पैरामेडिकल काउंसिल द्वारा नहीं किये जा रहे हैं, जिससे छात्र मानसिक तनाव में हैं, जय श्री कॉलेज द्वारा चंद पैसों के लिए अपने विद्यार्थियों का भविष्य खराब किया जा रहा है। छात्रों का कहना है पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बिना विद्यार्थी किसी भी संस्था में कार्य नही कर सकते हैं, यदि कोई भी विद्यार्थी बिना रजिस्ट्रेशन के कार्य करता हुआ पाया जायेगा तो उस पर जुर्माना और जेल भी हो सकती है। छात्रों का कहना है कि कोर्स करने में खर्च हुए उनके लाखों रुपए उन्हें वापस दिलाए जाय और कॉलेज के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय। यहाँ धरने में बैठे मनोज पांडे, राकेश कुमार आदि छात्रों ने कहा कि यदि कॉलेज पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वह आत्मदाह तक करने को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृत के लिए पांच सौ छात्रों और शिक्षकों ने लगायी हरकी पैड़ी तक दौड़
Next: इन्वेस्टर्स समिट से आएगा लक्ष्य से अधिक निवेश: धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.