Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जयकारों के साथ 3 हजार यात्री ऋषिकेश से चारधाम यात्रा को हुए रवाना
  • देहरादून

जयकारों के साथ 3 हजार यात्री ऋषिकेश से चारधाम यात्रा को हुए रवाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का हुजूम बरकरार है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। पहले टॉकन फिर रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों की लंबी कतारें दिख रही हैं। यात्रियों की भीड़ में राज्य सरकार को रोजाना पंजीकरण का निर्धारित तीन हजार का स्लॉट भी नाकाफी साबित होता नजर आ रहा है। मंगलवार को चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में सुबह से सात बजे से यात्रियों के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर खुले। शाम पांच बजे यात्रियों के पंजीकरण का प्रतिदिन का निर्धारित कोटा फुल हो गया। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद तीन हजार यात्री ऋषिकेश से भगवान बदरी और केदार के जयकारों के साथ चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। इनमें राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात समेत विभिन्न राज्यों के यात्री शामिल थे। वहीं, भीषण गर्मी में भी चारधाम यात्रा पर जाने को रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह से शाम तक यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला। मन आस्था के साथ तीर्थदर्शन की आस में यात्री चिलचिलाती धूप और उमस में भी पंजीकरण के लिए कतारों में डटे दिखे। मालूम हो कि, तीर्थयात्रियों के लिए एक जून से खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में पहले सरकार ने 1500 की संख्या रोजाना तय की थी, लेकिन यात्रियों की आमद में इजाफा होने पर इसे बढ़ाकर उसे 2000 और अब तीन हजार कर दिया गया है।
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचने वाले हर यात्री को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रियों को लंबे वक्त तक कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए टॉकन सिस्टम भी लागू किया गया है। चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में यात्रियों के ठहरने से लेकर भोजन समेत सभी आवश्यक इंतजाम हैं।
– नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, अपर आयुक्त गढ़वाल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल की इमरजेंसी में अव्यवस्थाओं पर प्रभारी के बाद अब नोडल भी बदले
Next: आंधी-तूफान से गिरे पेड़ से कार क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.