Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जयंती पर भगवान नर नारायण की पूजा की
  • चमोली

जयंती पर भगवान नर नारायण की पूजा की

RNS INDIA NEWS 09/08/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बदरीनाथ धाम में भगवान नर नारायण की जयंती शुक्रवार को शुरू हुई‌ हो गई। सुबह भगवान श्री नर नारायण की विग्रह मूर्ति समारोह पूर्वक मंदिर परिसर से माता मूर्ति मंदिर को प्रस्थान हुई। माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शनिवार को भगवान नर-नारायण के अभिषेक और श्री बदरीनाथ भ्रमण के साथ ही जयंती का समापन हो जाएगा। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया भगवान नर नारायण के जन्म उत्सव के अवसर पर शुक्रवार सुबह बदरीनाथ मंदिर में बाल भोग के पश्चात भगवान नर नारायण की विग्रह डोली बदरीनाथ मंदिर परिसर से माता मूर्ति मंदिर माणा पहुंची। जहां धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी सुशील डिमरी ने भगवान नर नारायण की पूजा की और अभिषेक संपन्न किया। दोपहर डेढ़ बजे नर नारायण की विग्रह मूर्तियां श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में वापस विराजमान हो गई। मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण ने श्री बदरीनाथ धाम में तपस्या की तथा सहस्रकवच दैत्य के अत्याचार से मुक्त किया। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित माणा, बामणी, पांडुकेश्वर के हक-हकूकधारी तीर्थ पुरोहित तीर्थयात्री, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 10 अगस्त शनिवार को भगवान नर नारायण भगवान की विग्रह मूर्तियां बदरीविशाल के जन्मस्थल‌ लीला ढुंगी पहुंचेंगी। जहां भगवान नर नारायण का अभिषेक संपन्न होगा। इसके बाद भगवान नर नारायण श्री बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। श्री बदरीनाथ भ्रमण पश्चात भगवान नर नारायण बदरीनाथ मंदिर परिसर में वापस विराजमान हो जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने निकाली सम्मान यात्रा
Next: हवालबाग इंटर कॉलेज में फिजिटल सेशन आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.