Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘जय श्री राम’ बोलकर शख्स ने लगाई फांसी, पत्नी और ससुराल वालों से था परेशान
  • राष्ट्रीय

‘जय श्री राम’ बोलकर शख्स ने लगाई फांसी, पत्नी और ससुराल वालों से था परेशान

RNS INDIA NEWS 03/09/2024
hang

गाजियाबाद (आरएनएस)। गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत ससुराल वालों से परेशान होकर एक वीडियो बनाया और उसके बाद फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने ‘जय श्री राम’ कहते हुए शादी न करने की भी सलाह दी।
आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने वीडियो को व्हाट्सएप पर 12 लोगों को भेजा था। इसके बाद वह फंदे पर लटक गया। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी जगजीत सिंह राणा (38) के रूप में हुई है। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाए थे।
ये पूरा मामला गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी का है। मूल रूप से जिला बुलंदशहर के सबदलपुर गांव निवासी जगजीत सिंह राणा यहां डीएलएफ कॉलोनी में रहते थे। सोमवार को जगजीत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कुछ दिनों पहले ही पत्नी उमाकांत उर्फ गुडिय़ा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसका मायका बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित रूपबास पंचगाई गांव में है।
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर अंकुर विहार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को जगजीत सिंह राणा के मोबाइल से दो वीडियो मिले। पहला वीडियो 3.04 मिनट का है। इसमें जगजीत ने कहा- मैं अपने पूरे होशो-हवास में ये वीडियो अपलोड कर रहा हूं।
मुझे मेरी जान का खतरा है। पत्नी, घरवालों, उसकी बहनों और पूरे परिवार व रिश्तेदारों के द्वारा मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। मुझ पर ऐसे-ऐसे इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि मैं उन्हें सहन नहीं कर पा रहा हूं। सभी मुझे मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहे हैं, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं किसी को समझा नहीं सकता कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं।
मैं पुलिस-प्रशासन से गुजारिश करूंगा कि इनको कड़ी सजा दी जाए। मेरी प्रॉपर्टी में से एक सुईं बराबर हिस्सा भी इनको न दिया जाए। मेरे बच्चों को भी हिस्सा न दिया जाए। हो सकता है कि वो मेरे बच्चे भी न हों। मैं अब सहन नहीं कर पा रहा हूं। सहनशक्ति खत्म हो गई है। मेरा अनुरोध है कि मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा किया जाए।
मेरे मां, बाप, भाई, बहन, पत्नी या किसी को भी मेरे मरने का चेहरा नहीं देखने दिया जाए। न ही मेरे पार्थिव शरीर को हाथ लगाने दिया जाए। मेरी बस यही इच्छा है। मैं सबसे दूर जा रहा हूं। मैं इन सबको खुश देखना चाह रहा हूं। राम-राम जी।
इसके बाद 25 सेकंड की दूसरी वीडियो में जगजीत सिंह राणा पंखे पर फांसी के फंदे को गले में पहनते हुए कहता है कि सबके लिए ये मेरा लास्ट मैसेज है, जो भी देख रहे हैं। उसने कहा कि दुनिया में सब कुछ कर लेना, पर शादी मत करना। जय श्रीराम।
बता दें कि वीडियो में जगजीत सिंह राणा ने अपनी मौत के लिए पत्नी समेत सभी ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। इस पूरे प्रकरण में एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के परिजनों ने अभी कोई शिकायत पुलिस में नहीं की है। तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाड़मेर में फाइटर जेट मिग-29 क्रैश, वायुसेना ने दिया कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
Next: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी रद्द

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.