Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
  • अल्मोड़ा

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 08/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ‘नई रोशनी अभियान’ के तहत जिला न्यायालय सभागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शचि शर्मा ने किया। शिविर में जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से आए छात्र-छात्राओं को नालसा की विभिन्न योजनाओं, बच्चों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, एनडीपीएस अधिनियम, जिला व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य, दिव्यांग बच्चों के लिए योजनाएं, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं) योजना-2016, साइबर अपराध, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, उसके दुष्प्रभाव और रोकथाम, महिला प्रतिकर योजना-2020, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम-2007 सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर 90 दिन तक चल रहे ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ अभियान और 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी अवगत कराया गया। शिविर में नालसा डॉन स्कीम, नालसा जागृति स्कीम और नालसा संवाद स्कीम की वीडियो प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लगातार तीसरे दिन आपदा प्रभावित क्षेत्र में डटे सीएम धामी
Next: एएसआई के निधन पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने जताया शोक

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.