Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जटा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और गुफाओं के संरक्षण की मांग को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

जटा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और गुफाओं के संरक्षण की मांग को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। चित्रगुप्त अखाड़ा-महामंडलेश्वर लाल बाबा जागेश्वर धाम के नेतृत्व में रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जागेश्वर धाम की पवित्र जटा गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने, ऐरावत गुफा सहित अन्य पौराणिक गुफाओं के संरक्षण एवं विकास, तथा आरतोला स्थित कार पार्किंग की दुर्दशा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। महामंडलेश्वर लाल बाबा ने बताया कि जटा गंगा, जो जागेश्वर धाम की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान रही है, दिन-प्रतिदिन अपने अस्तित्व को खोती जा रही है। जलधारा में पानी की मात्रा लगातार घट रही है, जिसका प्रमुख कारण वनों की कटान और प्रदूषण है। उन्होंने मांग की कि जटा गंगा के उद्गम स्थल पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए और लगे हुए वृक्षों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ की समुचित व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जागेश्वर क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए यहां सुव्यवस्थित सीवर लाइन का निर्माण आवश्यक है। इसके अभाव में पवित्र स्थल की पवित्रता खतरे में पड़ रही है। इसके अतिरिक्त, आरतोला में बनी कार पार्किंग की जर्जर स्थिति को भी गंभीर बताया गया। ज्ञापन में कहा गया कि पार्किंग की सुरक्षा दीवारें कई स्थानों पर टूट चुकी हैं और अन्य हिस्सों में भी गिरने की स्थिति में हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। महामंडलेश्वर ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लिया जाए और जागेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थल को संरक्षित रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री ने सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया
Next: डिवाइडर तोड़ ढाबे में घुसने से बची रोडवेज बस, हादसा टला

Related Post

mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 16.05.35
  • अल्मोड़ा

कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 15.38.55_11zon
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.