Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में दीवार से दबकर युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में दीवार से दबकर युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
rns featured image new

काशीपुर। लघुशंका के लिए गए युवक की दीवार से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ग्राम भोगपुर में बंगाली कॉलोनी निवासी राजेश कुमार (25) पुत्र डोरीलाल अपने घर की कच्ची दीवार के पास लघुशंका करने गया था। लघुशंका के दौरान दीवार भरभरा कर राजेश के ऊपर गिर गई। दीवार की आवाज सुनकर पत्नी ने शोर मचाकर परिजन और ग्रामीणों को जगाया। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर राजेश को बाहर निकाला। लेकिन तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया बारिश के चलते दीवार कमजोर हो गई थी। राजेश ने अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ा है। उन्होंने बताया राजेश गुजरात और राजस्थान में काम करता था। एक माह पहले ही वह राजस्थान से लौटा था। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भूपराम पौरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जंगली जानवरों से बचाव को खड़ी रहने दी थी दीवार
मृतक के पिता ने डोरीलाल ने बीते वर्ष पुराना कच्चा घर तोड़कर पक्का मकान बनवाया था। डोरीलाल, अपनी पत्नी दो पुत्रों तथा पुत्र वधू के साथ घर में रहते थे। जंगली जानवरों से बचाव को उन्होंने पुराने मकान की कच्ची दीवारें खड़ी रहने दी। इसी दीवार में दबकर राजेश की मौत हो गई। डोरीलाल बेटे के शव को देखकर बार-बार दीवार को खड़ी कराने की बात कहते हुए अपनी छाती पीट रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर को दिया झटका, केंद्र के खिलाफ याचिका खारिज कर 50 लाख का जुर्माना ठोका

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.