Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में मनरेगा जांच में देरी पर नाराज हुए विधायक
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में मनरेगा जांच में देरी पर नाराज हुए विधायक

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

काशीपुर। ग्राम आसपुर में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में पांच लाख रुपये के घपले की शिकायत पर जांच न होने पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने बीडीओ से वार्ता कर मामले में प्रगति के बारे में जाना। बीडीओ ने तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने की बात कही। दो माह पहले ग्राम आसपुर के ग्रामीणों ने विधायक आदेश चौहान को बताया था कि बीते वित्तीय वर्ष में मनरेगा में आठ निर्माण कार्य हुए। उनमें करीब पांच लाख रुपये का घपला करने का अंदेशा जताया था। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ को शिकायती पत्र दिलवाया था। साथ ही निष्पक्ष जांच करने को कहा था। बीडीओ ने मामले में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी बनने के बाद जांच रिपोर्ट न आने से नाराज विधायक ब्लॉक दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने बीडीओ नवीन उपाध्याय से जांच प्रगति के बारे में जाना। बीडीओ ने तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने का विधायक को भरोसा दिलाया। विधायक ने बताया कि गांव में मुकेश की नई चक्की से जगदीश मास्टर के खेत तक नाली पक्की बनी हुई है। गूल खुदान दिखाकर 68 हजार 500 रुपये निकाले गये हैं। जबकि गूल की सफाई की गई है। विधायक ने बताया कि मनरेगा के तहत गांव में करीब पांच लाख रुपये का घपला होने का अंदेशा है। यहां एडीओ पंचायत रईस अहमद, राजेश यादव, इकबाल हुसैन, सर्वेश सिंह, दर्पण अरोरा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने लिया उदयपुर हत्याकांड का संज्ञान, गृह व पुलिस विभाग को अलर्ट रहने के दिये निर्देश
Next: राशिफल 30 जून

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.