Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में गुलदार ने तीन लोगों पर बोला हमला
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में गुलदार ने तीन लोगों पर बोला हमला

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
default featured image

काशीपुर। बाइक सवार गुलदार के शावक से टकरा गया। इससे गुस्सायी मादा गुलदार ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने बताया मंगलवार देर शाम ग्राम निजामगढ़ में ईदगाह के सामने गन्ने के खेत से गुलदार के छह शावक निकल कर सडक़ पार कर रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रही एक बाइक से शावक टकरा गए। इससे गुस्सायी मादा गुलदार ने बाइक सवार सुल्तान अली पुत्र नजाकत निवासी ग्राम निजामगढ़ पर हमला बोल कर उसे घायल कर दिया। वह किसी तरह से गांव पहुंचा। इस हमले के कुछ देर बाद ही गुलदार ने रूपा सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी भोगपुर डैम की बाइक पर हमला कर उसे भी पंजे मारकर घायल कर दिया। घबराया ग्रामीण किसी तरह शोर मचाता हुआ ग्राम प्रधान सरफराज के पास पहुंचा। ग्राम प्रधान ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचवाकर उपचार कराया। वहीं, ग्राम मलपुरी में घर के बाहर खड़े बलजिंदर सिंह पर गुलदार ने पंजा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डॉ. दीप्ति बंसल ने कहा घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। इधर, वन विभाग के उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने कहा चार-पांच दिन पूर्व भी गुलदार ने एक ग्रामीण को पंजा मार कर घायल कर दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 9 सितम्बर
Next: हिमालय हमारे जीवन के सरोकारों से गहनता से जुड़ा हुआ है : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.