Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में बारात की कार पलटी, चालक समेत दो की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में बारात की कार पलटी, चालक समेत दो की मौत

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

काशीपुर। बारात की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। परिजन, मृतक एवं घायलों को उठाकर साथ ले गए। हालांकि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
मंगलवार को मुरादाबाद के कस्बा कांठ से एक बारात जसपुर आई थी। बताते है कि वापसी में देर रात करीब एक बजे बारातियों से भरी कार जसपुर ठाकुरद्वारा मार्ग पर ग्राम अमियावाला से करीब 15 मीटर आगे पहुंची तो कार चालक महेश कुमार (25) पुत्र हरिराज सिंह निवासी घोसीपुरा कांठ का कार से नियंत्रण हट गया। इससे कार एक चबूतरे से टकराकर हवा में करीब 15 मीटर उठ गई। कार सड़क किनारे एक गहरे खडड में पलट गई। कार के पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकाला। इनमें महेश कुमार और अमित प्रजापति (26) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी घोसीपुरा कांठ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलदीप पुत्र रमेश सिंह, अमित पुत्र गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र हरस्वरूप सिंह, पंकज कुमार पुत्र दयाराम सिंह, मोनू पुत्र प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी। वह, मृतक एवं घायलों को उठाकर अपने साथ ले गए। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की उन्हे जानकारी नहीं है। वहीं, अमियावाला के ग्राम प्रधान पति शाहनवाज ने बताया कि हादसा देर रात करीब एक बजे हुआा है। रात को ही लोग क्षतिग्रस्त कार, घायल एवं मृतकों को अपने साथ कांठ ले गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र संघ चुनाव कराने को उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
Next: लावारिस नवजात को मिला प्रियांश नाम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.