Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जर्जर हालत में है ढकरानी गांव को जोड़ने वाला पुल
  • देहरादून

जर्जर हालत में है ढकरानी गांव को जोड़ने वाला पुल

RNS INDIA NEWS 03/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। पछुवादून की सबसे बड़ी पंचायत को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। दो दशक पूर्व भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद खनन सामग्री से भरे वाहन इस पुल से धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। इससे पुल के ध्वस्त होने का खतरा बना हुआ है। पछुवादून में साठ के दशक में बनी जलविद्युत परियोजनाओं समेत उत्तर प्रदेश की खारा जल विद्युत परियोजना तक पानी पहुंचाने के लिए डाकपत्थर से लेकर खारा पावर हाउस तक पावर चैनल बनाई गई। इस पावर चैनल पर छह पुल बनाए गए। इनमें से एक पुल एक दशक पूर्व ध्वस्त हो चुका है। शेष पुलों की हालत भी जर्जर है। सबसे अधिक खस्ताहालत ढकरानी गांव को जोड़ने वाले पुल की है। इस पुल से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जर्जर पुल से आवाजाही के दौरान हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके रात के अंधेरे में इस पुल से उप खनिज से भरे वाहन गुजरते रहते हैं। इस पुल के ध्वस्त होने से ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने या नए पुल का निर्माण कराने की मांग की है। उधर, जल विद्युत निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि शक्ति नहर पर बने सभी पुलों की मरम्मत का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इन पुलों से भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों की नकदी-जेवरात चुराने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मी गिरफ्तार
Next: स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.