Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत : मदन कौशिक
  • हरिद्वार

जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत : मदन कौशिक

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  हरिद्वार नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने आर्य नगर चौक से शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, रानीपुर मोड़, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति होते हुए तुलसी चौक तक जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की। जनसंपर्क के दौरान लोगों को विकास कराने का भरोसा दिलाते हुए मदन कौशिक ने कहा जनता का आशीर्वाद ही उनकी ताकत है। जनता के आशीर्वाद से ही वे 20 वर्षों से हरिद्वार की सेवा कर रहे हैं। विकास के रूप में की गयी जनसेवा सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विपक्षी दल चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रहा है। जनता सब देख रही हैं और 14 फरवरी को जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि 2002 में जब हरिद्वार की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था तब हरिद्वार का विकास उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती था। लेकिन हर बार जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद के प्रतिफल में उन्होंने हरिद्वार को एक आधुनिक शहर बनाने का प्रयास किया है। जनसंपर्क में भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुभाष चंद्र, चंद्रशेखर कुर्ल, अनिल पुरी, सचिन बेनीवाल, रोहित साहू, भोला शर्मा, संजय शर्मा, नीरज कांत, आशीष पंडित, रोहित शुक्ला, राजेश तिवारी, राजकुमार प्रिंस, रवि जैसल, आकाश चौहान, पार्थ दुबे आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स में जनरल ओपीडी सेवा फिर से शुरू
Next: मैं हर वक़्त आपके साथ खड़ा रहूँगा: कैलाश शर्मा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.