Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जंगली सुअर के हमले में पांच लोग घायल
  • बागेश्वर

जंगली सुअर के हमले में पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
default featured image

बागेश्वर। तहसील के ग्राम तिलसारी में बुधवार की सुबह आंगन में खेल रही एक बच्ची पर सुअर ने हमला कर दिया। बच्चे को बचाने आए लोगों पर भी सुअर ने प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण सीएचसी बैजनाथ ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी और नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने घायलों के इलाज के लिए राहत राशि दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तिलसारी में कैलाश चंद्र तिवाड़ी की सात सात की बेटी बबीता अपने आंगन में खेल रही थी। इसी बीच करीब नौ बजे सुअर ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन व अन्य लोग बाहर आए और बच्ची को बचाने दौड़े। इस बीच सुअर ने उन पर भी हमला कर दिया। सुअर के हमले में 37 साल की निर्मला पत्नी नारायण दत्त, 60 साल के चंदन सिंह पुत्र कुंवर सिंह को घायल कर दिया। इसी बीच सुअर के हमले की घटना की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर जाने लगे तभी सुअर ने बिशन दत्त भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट को भी घायल कर दिया। इसी बीच सुअर ने 92 साल के कृष्णनंद नौटियाल को भी घायल कर दिया। पांचों घायलों को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। इलाज कर रहे डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने बताया दो लोगों के जख्म जख्म गहरे हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य की हालत ठीक है। सूचना के बाद नायब तहसीलदार तितिशा जोशी हॉस्पिटल पहुंची। उन्होंने घायलों का हाल जाना साथ ही वन विभाग को सुअर को मारने के निर्देश दिए। इस मौके पर पटवारी प्रकाश सिंह, किशोर कांडपाल, माजसेवी गिरीश कोरंगा, मंगल राणा, किशन बोरा आदि मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायलों का इलाज करने और सुअरों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है। इधर वन क्षेत्राधिकारी सुंदर सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहत राशि दी।
लाठी डंडा लेकर पहरा देने लगे ग्रामीण
गरुड़। सुअर के हमले के बाद महिला तथा बच्चे डरे-सहमे हैं। महिलाएं खेत में काम करने भी नहीं जा रही हैं। वहीं कुछ युवा हाथ में लाठी-डंडे लेकर गांव में पहरा करने लगे हैं। उन्होंने वन विभाग से भी गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूणी-सुकंडा रोड की मांग को लेकर दर्जा मंत्री से मिले ग्रामीण
Next: गांजा तस्करों को 12 साल की सजा व अर्थदंड, जानें पूरा मामला

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.