Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जंगली मशरूम खाने से महिला की मौत, दूसरी का चल रहा इलाज
  • उत्तरकाशी

जंगली मशरूम खाने से महिला की मौत, दूसरी का चल रहा इलाज

RNS INDIA NEWS 05/08/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। चिन्यालीसौड़ के जोगत मल्ला गांव में दो महिलाओं ने जंगली मशरूम की सब्जी बनाकर खा ली।  मशरूम खाते ही दोनों महिलाओं की तबीयत खराब हो गई।  जिसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  जबकि, दूसरी की हालात सामान्य है।   दरअसल, चिन्यालीसौड़ के जोगत मल्ला में जंगली मशरूम खाने से अलग-अलग परिवारों की दो महिलाओं में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।  जबकि, दूसरी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया है।  बताया जा रहा है कि जोगत मल्ला में बिंदा देवी पत्नी वेदप्रकाश (उम्र 60 वर्ष) अकेली रहती थी।  जबकि, ममता देवी पत्नी स्व० कन्हैया लाल के साथ उसका बेटा रहता है।

जंगली मशरूम खाने से बिंदा देवी की मौत: बीती रविवार को दोनों ही जंगल में लकड़ी लेने गई थी।  इस दौरान उन्हें जंगल में जंगली मशरूम दिखे।  जिन्हें वो इकट्ठा कर घर लेकर आईं और सब्जी बनाकर खाई।  जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई।  दोनों महिलाओं को पड़ोसियों ने इलाज के लिए देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया।  जहां इलाज के दौरान बिंदा देवी की मौत हो गई।
वहीं, ममता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया।  जहां उसका उपचार किया जा रहा है।  गनीमत रही कि ममता देवी के बेटे ने जंगली मशरूम नहीं खाया था।  इधर, जिला अस्पताल से जानकारी मिली है कि एक ही परिवार के 7 अन्य लोग भी जंगली मशरूम खाकर बीमार होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

जंगली मशरूम खाने से बचें: उत्तरकाशी जिला अस्पताल के सीएमएस पीएस पोखरियाल ने बताया कि अब तक जंगली मशरूम खाने वाले एक दर्जन से ज्यादा मरीज अस्पताल आ चुके हैं।  उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वो जंगली मशरूम न खाएं।  इसको खाने से कभी भी उल्टी दस्त हो सकती है, इसलिए मशरूम खाने से बचें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया युवक
Next: दिल्ली के आश्रय गृह में कैसे हुई इतनी संख्या में मौत? सामने आई ये वजह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.