Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग
  • अल्मोड़ा

जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। संसाधन पंचायत संगठन ने बिनसर अभ्यारण्य से प्रभावित गांवों में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सोमवार को डोटियाल गांव, भेटुली, सुनौली व कुमसाऊ गांव के संगठन से जुड़े ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय बिनसर गेट पहुंचकर वन क्षेत्र अधिकारी मनोज सनवाल को समस्याओं से अवगत कराया तथा उन्हें प्रमुख वन संरक्षक तथा प्रभागीय वन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव उत्तराखंड को संबोधित ज्ञापन में बिनसर में दिखाई दे रहे टाइगर को पकड़ने की मांग की गई है, जबकि प्रभागीय वन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में सुअरों व बंदरों से फसल सुरक्षा के साथ ही गांव में स्वच्छंद घूम रहे तेंदुओं को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि बिनसर में बाघ की मौजूदगी की खबरों से ग्रामीण दहशत में है। अभ्यारण्य प्रशासन का मानना है कि संभवतया यह बाघ कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर से भटक कर यहां पहुंचा हैं, जबकि ग्रामीण इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं, उन्हें आशंका है कि यह बाघ बाहर से लाकर यहां छोड़ा गया है। ग्रामीणों कहना है कि जंगल में बाघ के आगमन के चलते तेंदुए आबादी की तरफ आ रहे हैं, इससे ग्रामीण भय के साए में जीने को विवश हैं। बच्चों का विद्यालय जाना कठिन हो रहा है, महिलाएं खेत व जंगल से चारा लाने में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यहाँ ज्ञापन देने वालों में संसाधन पंचायत से जुड़े रेखा नगरकोटी, तारा नगरकोटी, ईश्वर जोशी, गोविंदी देवी, प्रेमा देवी, देवकी देवी, रेवती देवी, सीमा देवी, नीमा, पुष्पा, पूरन सिह, हेमंत कुमार, चंदन सिंह, रमा देवी, हंसी, गीता, बसंती देवी, ममता देवी, लता रौतेला आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपाइयो ने मिठाई बांटीं
Next: सड़क हादसे में सेल्स मैन की मौत के मामले में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.