Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जन मिलन कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • देहरादून

जन मिलन कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
default featured image

विकासनगर। नगर पालिका टाउन हॉल में जन मिलन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कांग्रेस के सभासदों, जिलाध्यक्ष समेत दस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया। पुलिस का कहना है कार्यक्रम स्थल पर काले झंडे लेकर जा रहे थे। जबकि कांग्रेस सभासदों ने बताया कि उन्हें साजिश के तहत कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका गया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस से डाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन में रखा। करीब तीन घंटे बाद काबीना मंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में नगर पालिका के तीन सभासद, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत कुल दस कार्यकर्ता तिलक भवन में एकत्र हुए। सभासदों के पास जन मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर पालिका की ओर से दिया निमंत्रण पत्र भी था। बावजूद इसके प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया। कांग्रेसियों को गिरफ्तर कर बस से निरीक्षण भवन ले जाया गया, जहां करीब तीन घंटे तक उन्हें रखा गया। नगर पालिका सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के कारण वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को काबीना मंत्री के समक्ष रखने जा रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार जनता की आवाज उठाने वालों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बैकडोर से अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने वाले मंत्री अब जन मिलन कार्यक्रम का ढोंग रच रहे हैं। जन प्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रम में जाने से रोकना भाजपा सरकार की तानाशाही है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा सरकार दूसरे की आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि साजिश के तहत जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। जो जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं, सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन वर्मा ने कहा कि निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार के मंत्री से नहीं मिलने देना सरकार की संकीर्ण भावना को दर्शाता है। गिरफ्तार किए जाने वालों में सभासद गिरीश सप्पल, लवलेश शर्मा, नौशाद अली, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राहुल वर्मा, बलजीत सिंह, फहीम अंसारी, असद खान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी में शुरू हुआ 4 दिवसीय राज्य विज्ञान महोत्सव
Next: बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के चल रहे नैनीताल में रेस्टोरेंट

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.